MP ITI TO Answer Key 2026: उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट जारी, अभी करें डाउनलोड

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल ने आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Answer Key) और रिस्पांस शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने 27 फरवरी से 17 मार्च 2026 के बीच आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी रिस्पांस शीट डाउनलोड करके उत्तर कुंजी से मिलान कर सकते हैं।

यह परीक्षा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत कुल 1120 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है तो वे 21 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, इसके बाद आपत्ति का कोई भी अवसर नहीं मिलेगा।

MP ITI TO Answer key 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

सभी अभ्यर्थी उत्तर कुंजी से जुड़ी इन जरूरी तारीखों को ध्यान से नोट कर लें क्योंकि आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षा से लेकर उत्तर कुंजी और आपत्ति तक का पूरा शेड्यूल नीचे दिया गया है। इन तिथियों के अनुसार समय पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।

विवरणतिथि
परीक्षा आयोजन तिथि27 फरवरी से 17 मार्च 2026
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि18 मार्च 2026
आपत्ति दर्ज करने की प्रारंभ तिथि18 मार्च 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि21 मार्च 2026
अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने की तिथिआपत्तियों की समीक्षा के बाद
परिणाम घोषणाजल्द सूचित किया जाएगा

MP ITI Training Offier Answer key 2026 कैसे डाउनलोड करें

  1. सबसे पहले MPESB की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
  2. लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें
  3. इसके बाद अपने एडमिट कार्ड पर दिया गया TAC Code भरें
  4. तीसरे विकल्प में अपनी जन्म तारीख दर्ज करें
  5. स्क्रीन पर दिखाई दे रहा Captcha Code भरकर Sign In करें
  6. अब उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें

MP ITI Training Offier Answer key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें

यदि कोई अभ्यर्थी उत्तर कुंजी में दिए गए किसी प्रश्न के उत्तर से असहमत है तो वह निर्धारित शुल्क देकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी के पास प्रश्न से संबंधित उचित प्रमाण या संदर्भ होना चाहिए। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।

विवरणजानकारी
आपत्ति शुल्क₹50/- प्रति प्रश्न
आपत्ति दर्ज करने का माध्यमऑनलाइन
आपत्ति की अंतिम तिथि21 मार्च 2026
आपत्ति की समीक्षाविशेषज्ञ समिति द्वारा
अंतिम निर्णयअंतिम उत्तर कुंजी में प्रतिबिंबित होगा
WhatsApp Group Join Now