JNV 2nd Merit List 2026: नवोदय 2nd लिस्ट कब आएगी, कैसे चेक करें पूरी जानकारी

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब लाखों छात्रों की नजर 2nd मेरिट लिस्ट यानी Waiting List पर टिकी हुई है। पहली चयन सूची जारी होने के बाद जिन छात्रों का नाम नहीं आया है, वे अब दूसरी सूची का इंतजार कर रहे हैं। Navodaya Vidyalaya Samiti हर साल सीट खाली रहने पर 2nd लिस्ट जारी करती है जिससे और छात्रों को मौका मिल सके।

इस बार भी JNVST Result 2026 जारी होने के बाद 2nd मेरिट लिस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। ऐसे में जरूरी है कि छात्र सही और आधिकारिक जानकारी जानें ताकि किसी अफवाह में न फंसें।

JNV 2nd Merit List 2026

नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 का पहला रिजल्ट 17 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। इसके बाद अब 2nd मेरिट लिस्ट उन छात्रों के लिए जारी की जाती है जिनका नाम पहली सूची में नही आया लेकिन सीट खाली रह जाती है।

आमतौर पर यह दूसरी सूची एडमिशन प्रक्रिया के दौरान जारी होती है जब कुछ चयनित छात्र प्रवेश नहीं लेते हैं। ऐसे में वेटिंग लिस्ट के छात्रों को मौका दिया जाता है।

JNV 2nd Merit List 2026 कब आएगी

पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, नवोदय की 2nd लिस्ट रिजल्ट के कुछ सप्ताह बाद जारी की जाती है। Phase 2 रिजल्ट मई के आसपास आता है और उसी समय वेटिंग लिस्ट भी जारी की जा सकती है। यानी संभावना है कि JNV 2nd Merit List 2026 अप्रैल के अंत से मई या जून के बीच जारी हो सकती है हालांकि इसकी सटीक तारीख केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही घोषित की जाएगी।

JNV 2nd List में नाम कैसे आता है?

दूसरी मेरिट लिस्ट में उन्हीं छात्रों का नाम शामिल किया जाता है जो पहली सूची में चयनित नहीं हुए लेकिन उनके अंक कटऑफ के करीब होते हैं। जब कुछ चयनित छात्र एडमिशन नहीं लेते या दस्तावेज पूरे नही होते तब खाली सीटों पर वेटिंग लिस्ट के छात्रों को मौका दिया जाता है।

JNV 2nd Merit List 2026 कैसे चेक करें

  • सबसे पहले Navodaya Vidyalaya की वेबसाइट पर जाएं
  • JNV Class 6 Selection List 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदक अपने राज्य और जिले का चयन करें
  • PDF लिस्ट ओपन होगी, उसमें अपना नाम और रोल नंबर खोजें
  • लिस्ट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें

अगर 2nd लिस्ट में भी नाम नहीं आए तो क्या करें?

अगर आपका नाम 2nd मेरिट लिस्ट में भी नहीं आता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ मामलों में आगे भी सीट खाली रहने पर अतिरिक्त सूची जारी की जा सकती है। इसके अलावा छात्र अन्य सरकारी स्कूल या निजी स्कूल में एडमिशन लेकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

JNV Admission के बाद क्या करना होगा?

जिन छात्रों का नाम किसी भी मेरिट लिस्ट में आता है उन्हें संबंधित नवोदय विद्यालय में जाकर दस्तावेज सत्यापन कराना होता है। इसमें जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट शामिल होते है। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर ही अंतिम एडमिशन दिया जाता है।

Official Websitenavodaya.gov.in
Merit List PdfClick Here

WhatsApp Group Join Now