महिलाओ को मिलेंगे 12000 रुपए: महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़,यहा से करे आवेदन CG Mahtari Vandana Yojana

CG Mahtari Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं के लिए एक नई सौगात जिसमें महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर एवं जिनके परिवार की आए निम्न स्तर पर है उन्हें सरकार प्रदान करेगी ₹12000 प्रतिवर्ष। छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा 1 मार्च 2024 से प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता एवं स्वरोजगार करने हेतु धनराशि प्रदान की जाएगी।

CG Mahtari Vandana Yojana छत्तीसगढ़ में योग्य विवाहित महिलाये जो भी इस योजना में आवेदन करना चाहती हैं वे सभी इस योजना से संबंधी संपूर्ण जानकारी, हमारे इस लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। तो इसे पूरा पढ़ें एवं उसके पश्चात सीधे आवेदन करके अपने खाते में राशि सीधे प्राप्त करें।

CG Mahtari Vandana Yojana क्या है ?

CG Mahtari Vandana Yojana राज्य की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की बेरोजगार महिलाओं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है को प्रतिवर्ष ₹12000 की राशि प्रदान करना। महिलाएं जिनकी आयु न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 62 वर्ष है एवं उनकी परिवार से कोई भी आयकर दाता एवं शासकीय कर्मचारी नहीं है को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

महिला यह राशि प्राप्त करके अपने लिए नए स्वरोजगार के साधन का निर्माण एवं अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा करने का प्रयास कर सकती हैं। सरकार CG Mahtari Vandana Yojana के लाभ के रूप में महिलाओं को धनराशि सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर करेगी, जिसमें उन्हें मासिक रूप से ₹1000 की किस्त प्रदान की जाएगी। योग महिलाएं जिनके पास अपनी संपूर्ण दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड बैंक, खाता मोबाइल नंबर आदि पूर्ण अपडेटेड रूप से हैं वह सभी महिलाएं सीधे अप पोर्टल या वेबसाइट के माध्यम से अपने घर पर बैठकर आवेदन कर सकती हैं।

CG Mahtari Vandana Yojana में इच्छुक महिलाएं जो इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं हमारे इस आर्टिकल को पूर्ण रूप से पढ़कर आप सीधे आवेदन कर पाएंगे। एवं इस आर्टिकल में हम आपको आपका लिस्ट में नाम कैसे चेक करें, राशि कब आएगी संबंधी प्रश्नों का संपूर्ण हल प्रदान करेंगे और यदि आपको किसी भी प्रकार का प्रश्न है तो कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछे।

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा गरीबी के क्षेत्र में आने वाली महिलाएं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उन सभी को स्वावलंबन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु सहायता प्रदान करना एवं महिलाओं की आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाना । महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में परिवार की जीवन यापन का स्तर बढ़ने का मुख्य उद्देश्य पूर्ण करती है। महतारी बंधन योजना मुख्य रूप से महिलाओं को संपूर्ण क्षेत्र में एक अच्छा दर्जा प्रदान करने हेतु कार्यरत है।

किसे मिलेगा महतारी वंदन योजना में पैसे

CG Mahtari Vandana Yojana मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं को प्रदान की जाने वाली आर्थिक धनराशि की योजना है। जिसमें महिलाएं जो विधवा तलाकशुदा परित्यक्ता महिलाएं हैं उन सभी को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा. छत्तीसगढ़ की महिलाएं जिनके पास नीचे दिए गए पत्रताए है, तो उन्हें इस योजना में लाभ प्रदान किया जाएगा।

  1. सर्वप्रथम महिला विवाहित होनी चाहिए।
  2. महिलाओं की आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए।
  3. महिलाओं के परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता ना हो।
  4. परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में ना हो।

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में इन सभी आवश्यकताओं को पूर्ण करने वाली महिलाएं CG Mahtari Vandana Yojana में पूर्ण रूप से योग्य होंगे जिनके खाते में सीधे पैसे डाले जाएंगे।

महतारी वंदन योजना के लाभ

CG Mahtari Vandana Yojana में दी जाने वाली आर्थिक सहायता निम्न प्रकार हैं।

  1. सर्वप्रथम महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹12000 की राशि सीधे खाते में डालीजाएगी।
  2. इस योजना अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की राशि प्राप्त होगी।
  3. यह राशि बैंक खाते में लिंक आधार के माध्यम से आएगी।
  4. इसका लाभ लेने के लिए महिलाओं को सर्वप्रथम सफलता पूर्वक ऑनलाइन महतारी वंदन योजना में आवेदन करना होगा।

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में आवेदन कैसे करे?

महिलाएं जो CG Mahtari Vandana Yojana का लाभ लेना चाहती हैं वे सभी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से एवं अपने ग्राम पंचायत या आंगनबाड़ी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एवं महिलाएं किसी भी सीएससी सेंटर पर जाकर ऑनलाइन भी आवेदन करवा सकती हैं। ग्राम पंचायत एवं आंगनबाड़ी के माध्यम से आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सर्वप्रथम महतारी वंदन योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं जानकारी प्राप्त कर ले।
  2. अब अपने आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर महतारी वंदन योजना संबंधित फार्म को प्राप्त करें।
  3. योजना फॉर्म में संपूर्ण जानकारी को भरकर दस्तावेज लगाकर जमा कर दें।
  4. अब ग्राम पंचायत के माध्यम से अन्य कार्य किए जाएंगे जिसमें ऑनलाइन सबमिट किया जाएगा।
  5. कुछ समय के पश्चात आप अपना नाम अनंतिम सूची में प्राप्त कर सकते हैं यदि नहीं आता है तो पुणे संपर्क करें।
  6. इसके पश्चात आने वाली सभी अपडेट आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुई एवं कोई भी समस्या आने पर पोर्टल पर अथवा पंचायत में संपर्क करें।

महतारी वंदन योजना लिस्ट नाम कैसे चेक करे?

CG Mahtari Vandana Yojana में योग्य महिलाएं जिनके द्वारा आवेदन कर दिए गए हैं वे सभी अपने रजिस्ट्रेशन के साथ लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन लिस्ट में नाम चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सर्वप्रथम महतारी वंदन योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर आए।
  2. अब अंतिम सूची बटन पर क्लिक करें।
  3. अब अपने जिले, क्षेत्र, नगरी, ब्लाक, वार्ड संबंधी संपूर्ण जानकारी भर दें।
  4. एवं अब आपको आपकी बताए हुए पते अनुसार एक लिस्ट सामने आएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  5. तो इस प्रकार से सफलता पूर्वक रजिस्टर किए हुए आवेदक आसानी से महतारी वंदन योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

महतारी वंदन योजना स्टेटस कैसे चेक करे?

महिलाएं जिनके द्वारा CG Mahtari Vandana Yojana हेतु सफलतापूर्वक आवेदन कर दिए गए हैं एवं वर्तमान में अभी तक कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है तो आप अपना ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्टेटस चेक कर सकते हैं:

  1. सर्वप्रथम महतारी वंदन योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाए।
  2. अब होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति बटन” पर क्लिक करें।
  3. अब अपना लाभार्थी क्रमांक अथवा मोबाइल नंबर अथवा आधार कार्ड किसी एक को दर्ज करें एवं कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर दें।
  4. अब आपके सामने आपके आवेदन फार्म का संपूर्ण स्टेटस दिखाई देगा एवं स्थिति के अनुसार कार्य करें।

महतारी वंदन योजना पैसा कब डालेगा

CG Mahtari Vandana Yojana सरकार के द्वारा 1 मार्च 2024 को प्रारंभ की गई इसमें निर्धारित किया गया, कि महीने की प्रारंभिक दिनों में राशि सीधे खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। उमीदवार महिलाएं महतारी वंदन योजना पैसा कब डालेगा के संबंध में इस प्रकार से माह के प्रारंभिक में 10 दिनों में राशि अपने खाते में प्राप्त कर पाएंगे।

महतारी वंदन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

CG Mahtari Vandana Yojana हेतु महिलाएं जो आवेदन करना चाहती हैं उन सभी के पास नीचे दिए गए दस्तावेज का होना आवश्यक है अन्यथा की स्थिति में महिलाओं को इस योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। यह सभी दस्तावेज महिलाओं को अपने आवेदन के साथ लगाना अनिवार्य है।

  1. स्वयं द्वारा सत्यापित पासपोर्ट साइज फोटो
  2. स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
  3. स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड
  4. स्वयं एवं पति का पेन कार्ड
  5. विवाह का प्रमाण पत्र अथवा पंचायत द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
  6. विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  7. परित्यागता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी बाढ़ क्रमांक पंचायत द्वारा जारीप्रमाण पत्र
  8. जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं अंक सूची
  9. पत्र ग्राही का बैंक खाता विवरण एवं पासबुक की छायाप्रति
  10. स्वयं द्वारा घोषणा पत्र शपथ पत्र आवेदन के साथ-साथ सलग्न।

ऑफिसियल पोर्टल से आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करे

महतारी वंदन योजना 2024 पैसा कैसे चेक करें?

महतारी वंदन योजना में आवेदन करने के लिए ऑफिसियल पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in पर क्लिक करे

महतारी वंदन योजना की पात्रता क्या है?

केवल विवाहित महिलाये जिनकी आयु 21 वर्ष से अधिक है , वही पत्र होंगी

Leave a comment