Bihar Lab Technician Bharti 2025: बिहार स्वास्थ्य समिति में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी

Bihar Lab Technician Bharti 2025: बिहार राज्य के ऐसे बेरोजगार युवा जो लगातार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं एवं सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए बिहार स्वास्थ्य विभाग नौकरी का बेहतरीन मौका लाया है।

युवाओं की जानकारी के लिए बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत कई सारे रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू की जा रही है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह नीचे दी गई जानकारी पढ़कर आवेदन करें।

Bihar Lab Technician Bharti 2025

बिहार राज्य के बेरोजगार महिलाओं एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इस विज्ञापन के अनुसार संपूर्ण राज्य में प्रयोगशाला तकनीशियन के 1068 पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जा रहे हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अंतिम दिनांक 15 सितंबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं।

बिहार लैब टेक्नीशियन भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

बिहार लैब टेक्नीशियन भर्ती के लिए युवाओं के पास निम्न योग्यता होना जरूरी है

  1. मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था द्वारा कक्षा 12वीं पास
  2. लैब टेक्नीशियन से संबंधित डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

बिहार लैब टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

बिहार के सभी युवा जो इस भर्ती के तहत सरकारी नौकरी का सपना पूरा करना चाहते हैं उन सभी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹500 जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति दिव्यांगजन और महिलाओं के लिए केवल 125 रुपए फीस का भुगतान करना होगा।

बिहार लैब टेक्नीशियन भर्ती की चयन प्रक्रिया

बिहार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नौकरी पाने के लिए सभी उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों से पूरा होगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद मेरिट सूची तैयार कर साक्षात्कार के आधार पर युग की उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

बिहार लैब टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

बिहार लैब टेक्नीशियन भर्ती में आवेदन पत्र जमा करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स का पालन जरूर करें।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएं
  2. होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
  3. अब आपके सामने नया पेज खुलेगा
  4. महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें
  5. इसके बाद प्राप्त आईडी पासवर्ड से लॉग-इन करें
  6. अब आवेदन फार्म में व्यक्तिगत जानकारी भरे
  7. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर आवेदन फीस का भुगतान करें
  8. इसके बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
Websiteshs.bihar.gov.in
NotificationClick here

WhatsApp Group Join Now