Bihar Police Constable Bharti 2025: बिहार राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार नौकरी प्रदान करने के लिए सुनहरा मौका लाई है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का हजारों पदों पर चयन किया जा रहा है। इसके लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर पुलिस विभाग में अपनी सरकारी नौकरी प्राप्त कर पाएंगे।
सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि बिहार पुलिस विभाग द्वारा इस भर्ती में कुल 19838 रिक्त पद शामिल किए गए हैं। इस भर्ती में सभी उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भर पाएंगे। और चयनित अभ्यर्थियों के लिए 69100 रुपए का अधिकतम वेतन दिया जाएगा।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से संबंधित संपूर्ण एवं विस्तृत जानकारी हमारे इस लेख में प्रदान की गई है। जिसे महिला एवं पुरुष आवेदक ध्यान से पढ़कर अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। और इस प्रकार की सरकारी भर्ती, नौकरी की जानकारी पहले अपने के लिए हमारे टेलीग्राम या व्हाट्सएप ग्रुप में जरूर जुड़े।
Table of Contents
Bihar Police Bharti 2025
Department Name | Bihar Police Dept. |
Post Name | Police Constable |
Total Post | 19835+ |
Apply Mode | Online |
Salary | Rs.69,100/- |
WhastApp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
बिहार पुलिस विभाग के द्वारा हाल ही में बिहार राज्य केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही की नई भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती में सभी महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के कुल 19838 रिक्त पद शामिल किए गए हैं। जिसमें सामान्य वर्ग हेतु 7935 पद, ईडब्ल्यूएस हेतु 1983 पद, अनुसूचित जाति हेतु 3174 पद, अनुसूचित जनजाति हेतु 199 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग हेतु 3571 पद, पिछड़ा वर्ग हेतु 2381 पद, पिछड़े वर्गों की महिला विद्यार्थियों हेतु 595 रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु योग्यता
जो अभ्यर्थी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सभी के पास बिहार पुलिस विभाग द्वारा तय की गई शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्था द्वारा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं पास
- कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान एवं कार्य अनुभव
- शैक्षणिक योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
यह भी पढ़ें: कक्षा 10वीं आईटीआई पास की सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए जो उम्मीदवार चयनित होते हैं उन सभी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है एवं अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती में आरक्षित वर्ग के जो अभ्यर्थी आवेदन करते हैं उन सभी के लिए सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शुल्क
बिहार पुलिस भर्ती 2025 में उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए जो अभ्यर्थी आवेदन करते हैं उन सभी के लिए सामान्य, ओबीसी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक के लिए 675 रूपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अन्य सभी वर्गों के लिए आवेदक केवल 180 रुपए आवेदन फीस का भुगतान करना जरूरी है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया
जो महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में चयनित होना चाहते हैं तो आप सभी के लिए निम्न परीक्षाओं को पास करना अनिवार्य है। इस भर्ती में सबसे पहले सभी उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा करवाई जाएगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी इन परीक्षा में पास होते हैं उन सभी के लिए दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण और मेरिट लिस्ट के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।
- लिखित परीक्षा
- फिजिकल टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
- मेरिट लिस्ट
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 हेतु वेतन
जो अभ्यर्थी निर्धारित की गई चयन प्रक्रिया द्वारा अपना चयन सुनिश्चित कर सरकारी नौकरी प्राप्त करते हैं तो आप सभी के लिए विभाग द्वारा निर्धारित किया गया वेतन दिया जाएगा। जो कि 21700 से शुरू किया जाएगा एवं अधिकतम 69100 रूपए वेतन के रूप में दिया जाएगा। इसके अलावा भी बिहार राज्य सरकार द्वारा कई अन्य सुविधाएं दी जाएगी जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर पाएंगे।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से सभी अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन फॉर्म बिहार पुलिस भारती के लिए भर सकते हैं।
- सबसे पहले बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की वेबसाइट पर जाएं
- इसके बाद विज्ञापन और आवेदक लिंक खोजें
- यदि आप नए आवेदक है तो पहले रजिस्टर करें
- इसके बाद आईडी और पासवर्ड के द्वारा लॉग-इन करें
- एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई महत्वपूर्ण जानकारी भरें
- शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें
- इसके बाद मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- अब नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करें
- और अगले चरण में एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फाइनल सबमिट कर दें
- पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल परीक्षा की दिनांक जारी होने का इंतजार करें
बिहार पुलिस भर्ती विज्ञापन: यहाँ क्लिक करें
बिहार पुलिस भर्ती आवेदन लिंक: यहाँ क्लिक करें
Q1. बिहार पुलिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
Ans. बिहार पुलिस भर्ती हेतु आवेदन फॉर्म 18 मार्च 2025 से शुरू किए जाएंगे।