जो अभ्यर्थी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं लेकिन अधिक शैक्षिक योग्यता नहीं होने की वजह से मौके चूक जाते हैं, उनके लिए इस बार एक अच्छा अवसर सामने आया है। मुंबई हाई कोर्ट की ओर से चपरासी पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिससे कम पढ़े लिखे उम्मीदवारों को भी सरकारी सेवा में काम करने का मौका मिलेगा।
वे उम्मीदवार जो अपनी सीमित शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मुंबई हाई कोर्ट में चपरासी के पद पर नौकरी करना चाहते है उनके लिए यह भर्ती काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करना चाहिए।
मुंबई हाई कोर्ट द्वारा यह चपरासी भर्ती कुल 887 पदों के लिए आयोजित की जा रही है जिसमें पुरुष और महिला दोनो उम्मीदवारो को आवेदन की अनुमति दी गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 15 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते है।
Court Peon Vacancy 2025
मुंबई हाई कोर्ट द्वारा जारी की गई चपरासी भर्ती के तहत कुल 887 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिन्हें अलग-अलग विभागों में आवश्यकता के अनुसार बांटा गया है। किस विभाग में कितने पद निर्धारित किए गए है इसकी पूरी जानकारी जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराई गई है लेकिन उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हम इस लेख में भी भर्ती से संबंधित विवरण को क्रमवार तरीके से समझा रहे है। यह जानकारी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
हाई कोर्ट चपरासी भर्ती के लिए योग्यताएं
बॉम्बे हाई कोर्ट में चपरासी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए योग्यता से जुड़ी योग्यता की जानकारी नीचे दी गई है।
- बॉम्बे हाई कोर्ट चपरासी पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं पास निर्धारित की गई है
- आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होना आवश्यक है
- उम्मीदवार के लिए मराठी भाषा और स्थानीय क्षेत्रीय भाषा का सामान्य ज्ञान होना चाहिए
- चपरासी पद से जुड़े प्रतिदिन के कार्यों का बुनियादी अनुभव होना जरूरी है।
चपरासी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
जो उम्मीदवार बॉम्बे हाई कोर्ट चपरासी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तैयारी कर रहे है उन्हें यह जानना जरूरी है कि इस भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान अनिवार्य करना होगा। बिना शुल्क का भुगतान किए किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नही किया जाएगा इसलिए फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है।
इस भर्ती के अंतर्गत सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए समान आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है जो 800 रुपए है। यह शुल्क GST सहित ऑनलाइन माध्यम से जमा करना अनिवार्य है जिसमें नेट बैंकिंग या किसी भी पेमेंट एप्लिकेशन का उपयोग किया जा सकता है। शुल्क भुगतान के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मान्य होगी।
चपरासी भर्ती के लिए आयु सीमा
बॉम्बे हाई कोर्ट चपरासी भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई है।
- अन्य सरकारी भर्तियों की तरह इसमें भी न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है
- अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी
- आयु की गणना और छूट से जुड़ी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखे।
हाई कोर्ट चपरासी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
मुंबई हाई कोर्ट द्वारा जारी की गई चपरासी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया निर्धारित की जा चुकी है इस प्रक्रिया के आधार पर ही सभी उम्मीदवारों के लिए नौकरी दी जाएगी और जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है उन्हें सबसे पहले भर्ती के अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।
लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का अंत में दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा। जो उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के हर चरण में बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें ही चपरासी पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
हाई कोर्ट चपरासी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले जाएं
- होम पेज से Recruitment सेक्शन ध्यान से खोले
- चपरासी भर्ती का नोटिफिकेशन सही तरीके से चुने
- नीचे दिए गए Apply Online लिंक पर तुरंत क्लिक करे
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज सही से अपलोड करे
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क समय रहते भुगतान करे
- फॉर्म सबमिट करें, आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

I am Sourabh an expert content writer specializing in government job updates. I am providing timely and accurate information to job seekers. My detailed articles and guides help readers navigate government job applications, making a trusted source for the latest opportunities in government employment.
