उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 के तहत 2285 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न विभागों के लिए पद शामिल किए गए हैं।
यह भर्ती खास तौर पर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है और इसमें चयन के लिए PET 2025 स्कोर अनिवार्य रखा गया है, जिससे केवल योग्य उम्मीदवार ही इसमें भाग ले सकेंगे।
UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 Details
इस भर्ती के अंतर्गत Assistant Treasury Accountant, Accounts Auditor, Executive Officer, Clerk, Assistant Manager, District Assistant Officer और अन्य कई पद शामिल है। यह सभी पद उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में भरे जाएंगे, जिससे उम्मीदवारों को स्थिर और सम्मानजनक नौकरी का अवसर मिलेगा।
UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026 Total Posts
इस भर्ती में कुल 2285 पद निर्धारित किए गए हैं। विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं, जैसे Assistant Treasury Accountant के लिए 548 पद, Accounts Auditor के लिए 419 पद, Executive Officer के लिए 238 पद और Clerk/Typist के लिए 229 पद शामिल हैं।
UPSSSC Lower PCS Important Dates 2026
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित की गई है और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी यही रखी गई है। आवेदन में सुधार (Correction) की अंतिम तिथि 25 जून 2026 है।
UPSSSC Lower PCS Application Fee 2026
इस भर्ती के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹25 रखा गया है, फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।
UPSSSC Lower PCS Age Limit 2026
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
UPSSSC Lower PCS Eligibility Criteria 2026
- उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन अनिवार्य है
- कुछ पदों के लिए O Level या कंप्यूटर योग्यता भी आवश्यक हो सकती है
UPSSSC Lower PCS Selection Process 2026
- इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के बाद मुख्य परीक्षा के जरिए किया जाएगा।
- इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 Apply Process
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Lower PCS Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
- PET रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म में जानकारी भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

Hii everyone my self sejal, i am a profesonal content writer on Skillswale.com, I have expirence of 4 years in the Governament Jobs and Scheams. While reading my article you will get complete detailed information and Answeres of your all queries related that topic.
