UPTET Notification 2026 Apply Online: शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर, 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू

अगर आप सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे है तो आपके लिए यह एक शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और इसके साथ ही लाखों उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा उन सभी अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है जो उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं।

इस बार UPTET परीक्षा को लेकर काफी समय से इंतजार किया जा रहा था, इसलिए उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अगर आप भी टीचर बनने की तैयारी कर रहे है तो यह अवसर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

UPTET Notification 2026 Apply Online

UPTET एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जिसे पास करना उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है। यह परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाती है जिसमें पहला पेपर कक्षा 1 से 5 के लिए और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 के लिए होता है।

उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या दोनों पेपर दे सकते हैं, जिससे उनके लिए नौकरी के अवसर बढ़ जाते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही उम्मीदवार शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के योग्य माने जाते हैं।

UPTET 2026 Important Dates

UPTET 2026 से जुड़ी सभी जरूरी तारीखों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है ताकि आवेदन में किसी तरह की गलती या देरी न हो। आवेदन शुरू होने की तिथि 27 मार्च 2026 तय की गई है और अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 रखी गई है।

फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी 26 अप्रैल ही रहेगी और करेक्शन की सुविधा 1 मई 2026 तक उपलब्ध होगी। परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी और एडमिट कार्ड जून के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

UPTET 2026 Application Fee

UPTET 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹1000 शुल्क रखा गया है जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए ₹500 निर्धारित है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹300 रखा गया है और फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से आसानी से किया जा सकता है।

UPTET 2026 Exam Eligibility

  • Class 1-5 के लिए Graduation के साथ D.El.Ed या B.Ed होना जरूरी है।
  • 12वीं के बाद B.El.Ed करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • Class 6-8 के लिए Graduation के साथ B.Ed या D.El.Ed अनिवार्य है।
  • B.Sc Ed या B.El.Ed वाले उम्मीदवार भी पात्र माने जाते हैं।

UPTET 2026 Exam Pattern

UPTET परीक्षा ऑफलाइन मोड OMR शीट पर आयोजित की जाएगी। इसमें MCQ पूछे जाएंगे और दोनों पेपर अलग-अलग होंगे। परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए अंक दिए जाएंगे और यह पूरी तरह ऑब्जेक्टिव आधारित होगी। उम्मीदवारों को समय प्रबंधन और सही रणनीति के साथ तैयारी करनी चाहिए।

UPTET Certificate Validity

UPTET पास करने के बाद मिलने वाला प्रमाण पत्र अब लाइफटाइम के लिए मान्य होता है। इसका मतलब है कि एक बार परीक्षा पास करने के बाद आपको दोबारा यह परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह नियम उम्मीदवारों के लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि इससे बार-बार परीक्षा देने का दबाव खत्म हो जाता है।

UPTET Notification 2026 Apply Online कैसे करें

  • सबसे पहले UPTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • UPTET Apply Online 2026 लिंक पर क्लिक करे
  • नया रजिस्ट्रेशन करके लॉग-इन करे
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करे
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लें।
WhatsApp Group Join Now