Madhya Pradesh Employees Selection Board यानी MPESB ने साल 2026 में Van Rakshak, Kshetra Rakshak, Jail Prahari और Sahayak Jail Adhikshak के कुल 1679 पदों पर भर्ती का Notification जारी किया है। मध्यप्रदेश के वन विभाग और जेल विभाग में सरकारी नौकरी पाने का यह एक बढ़िया मौका है।
खास बात यह है, कि मध्यप्रदेश वन रक्षक भर्ती में आवेदन की Last Date को बढ़ाकर 30 April 2026 कर दिया गया है, तो जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया वे जल्दी कर लें। यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।
MP Van Rakshak Bharti 2026
मध्यप्रदेश वन रक्षक भर्ती के लिए Online Application की शुरुआत 28 February 2026 से हो चुकी है। Last Date for Apply Online 30 April 2026 है और Fee Payment की अंतिम तिथि भी 30 April 2026 है। Application में Correction करने का मौका भी 30 April 2026 तक है जिसके लिए 20 रुपये Correction Charge देना होगा।
मध्यप्रदेश वन रक्षक भर्ती 2026 पद
मध्यप्रदेश वन रक्षक भर्ती में कुल 4 पदों पर 1679 भर्तियां निकाली गई हैं। Van Rakshak यानी वन रक्षक के 728 पद, Kshetra Rakshak यानी क्षेत्र रक्षक के 169 पद, Jail Prahari यानी जेल प्रहरी के 757 पद और Sahayak Jail Adhikshak यानी सहायक जेल अधीक्षक के 25 पद शामिल हैं। सभी पदों पर Category-wise Reservation Government के नियमानुसार लागू होगा जिसमें General, OBC, SC, ST और EWS सभी श्रेणियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।
MP Van Rakshak Bharti 2026 योग्यता और आयु सीमा
Van Rakshak, Kshetra Rakshak और Jail Prahari पदों के लिए 10वीं पास या 10+2 पास होना जरूरी है। Sahayak Jail Adhikshak पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त University से Graduation की Degree अनिवार्य है। Age Limit की बात करें तो Minimum Age 18 वर्ष और Maximum Age 33 वर्ष है। Sahayak Jail Adhikshak पद के लिए Minimum Age 21 वर्ष है। SC, ST और OBC श्रेणी के candidates को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
MP Van Rakshak Exam Pattern 2026
Written Exam में कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के होंगे जिसे 2 घंटे यानी 120 मिनट में हल करना होगा। यह परीक्षा CBT mode में होगी। पेपर में General Hindi, General English, General Knowledge और MP GK, General Mathematics और General Science विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। Written Exam qualify करने के लिए General category को minimum 33% और SC/ST/OBC को 23% अंक लाने होंगे। Negative Marking की बात करें तो हर गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे इसलिए सोच-समझकर उत्तर दें।
मध्यप्रदेश वन रक्षक भर्ती Selection Process
मध्यप्रदेश वन रक्षक भर्ती की selection process चार चरणों में पूरी होगी। पहले चरण Written Exam में CBT mode पर 100 अंकों का पेपर होगा और इसी के आधार पर shortlisting होगी।
दूसरे चरण Physical Standard Test और Physical Efficiency Test में height, chest की जांच होगी और Van Rakshak के लिए पुरुषों को 25 km तथा महिलाओं को 14 km walk करनी होगी, जबकि Jail Prahari के लिए दौड़ और shot put होगा।
तीसरे चरण Document Verification में सभी Original Documents की जांच होगी। चौथे चरण Medical Examination में शारीरिक स्वास्थ्य की जांच होगी।
Application Fee
General category के candidates के लिए Application Fee 500 रुपये है। SC, ST और OBC category के लिए 250 रुपये और EWS तथा PH यानी Divyang candidates के लिए भी 250 रुपये Fee निर्धारित है। इसके अलावा Portal Charges अलग से देने होंगे।
Correction के लिए 20 रुपये अतिरिक्त charge लगेगा। Fee का भुगतान केवल Online माध्यम से होगा जिसमें Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS और Cash Card या Mobile Wallet का उपयोग किया जा सकता है।
मध्यप्रदेश वन रक्षक भर्ती Online Apply
- Official Website esb.mp.gov.in खोले
- MPESB Van Rakshak Recruitment 2026 का Notification पढ़े
- Apply Online बटन पर click करे
- New Registration में नाम, जन्म तिथि, Number और Email ID दर्ज करे
- Mobile पर आए OTP से verification करें और Login ID व Password सुरक्षित रखे
- Login करके Application Form में Personal और Educational Details सावधानी से भरे
- Photo, Signature, 10वीं Marksheet और Caste Certificate scan करके upload करे
- निर्धारित Fee Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI से Online जमा करे
- सभी details Preview में जाँचे और Final Submit करके Confirmation Page का Printout लें।

I am Sourabh an expert content writer specializing in government job updates. I am providing timely and accurate information to job seekers. My detailed articles and guides help readers navigate government job applications, making a trusted source for the latest opportunities in government employment.
