बालिकाओ को ₹25000 की वित्तीय सहायता: Kanya Sumangala Yojana कन्या सुमंगला योजना

Kanya Sumangala Yojana: UP सरकार की सौगात बच्चियों एवं महिलाओं के लिए मिलेंगे कुल 25000 रुपए। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत नवजात बच्चियों के जन्म से लेकर उच्च स्तर तक की पढ़ाई होने तक उन्हें ₹25,000 राशि को प्रदान किया जाएगा। आज के इस लेख में आप सभी को Mukhymantri Kanya Sumangala Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी कि आप कैसे इसमें आवेदन करके ₹25000 की राशि प्राप्त कर सकते हैं।

Kanya Sumangala Yojana

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में UP सरकार की द्वारा बालिकाओं को जन्म से लेकर उनकी उच्चतम शिक्षा तक एक निश्चित धनराशि किस्त के रूप में प्रदान की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से एक परिवार से अधिकतम दो बालिकाएं ही योग्य होंगी। एक परिवार में जिनकी औसत वार्षिक आय ₹300000 से कम है भी बालिकाएं इस योजना हेतु सीधे आवेदन कर पाएंगे। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। जिसकी संपूर्ण जानकारी नीचे प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री Kanya Sumangala Yojana की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने एवं आवेदन करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें और इसी प्रकार की और योजना संबंधी जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बालिकाओं को धनराशि 6 किस्तों के रूप में प्रदान की जाएगी। जो बालिकाओं के जन्म से लेकर बालिकाओं की उच्चतम शिक्षा होने तक एक निश्चित समय अंतराल से प्रदान की जाएगी। इसमें प्रथम किस्त में ₹5000 एवं अंतिम किस्त जो स्नातक डिग्री या डिप्लोमा में प्रवेश लेते समय₹7000 की मुफ्त धनराशि से लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्य रूप से UP में होने वाली बालिकाओं की नवजात भ्रूण हत्या एवं बालिकाओं को समाज में एक अच्छा दर्जा प्रदान करने के लिए राशि प्रदान की जा रही है। बालिकाओं को जन्म से लेकर उनकी उच्चतम शिक्षा तक एक निश्चित धनराशि प्रदान करके उन्हें समाज में एक अच्छा अवसर प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यह योजना 2019 में प्रारंभ की गई थी और इसमें प्रथम वर्ष में 29,523 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया था। सरकार का वादा है कि वित्तीय वर्ष 2024 25 में यह राशि बढ़कर ₹25000 की जाएगी एवं बालिकाओं की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ

UP सरकार के द्वारा चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना में लाभार्थी मुख्य रूप से बालिकाएं हैं। जिनका जन्म दिनांक 1 अप्रैल 2019 के बाद हुआ हो। इस योजना के तहत बालिकाओं को कल 25000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसमें जन्म के समय ₹5000, टीकाकरण संपूर्ण होने पर ₹2000, प्रथम कक्षा में प्रवेश होने पर ₹3000, कक्षा छठवीं में प्रवेश लेने पर ₹3000, कक्षा नवमी में प्रवेश लेने पर ₹5000 की राशि, एवं जब बालिकाएं शैक्षणिक सत्र के दौरान स्नातक डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लेते हैं तो उन्हें ₹7000 की धनराशि से लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आवश्य पात्रता

मुख्यमंत्री Kanya Sumangala Yojana में योग्य बालिकाओं की संपूर्ण जानकारी नीचे प्रदान की गई है, जिनको इस योजना का लाभ मिलेगा एवं जो इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  1. सर्वप्रथम बालिका का परिवार UP का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय ₹3,00000 या उससे कम हो।
  3. एक परिवार में केवल दो बच्चियों ही इस योजना का लाभ ले सकें .
  4. कन्या सुमंगला योजना के लिए परिवार में अधिकतम दो बच्चे ही होना चाहिए ।
  5. यदि बालिकाएं गोद ली गई हैं, तो उसे स्थिति में एक परिवार से दो बालिकाएं इस योजना के लिए लाभार्थी होगी।
  6. योजना में कुल ₹25000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवश्यक दस्तावेज

कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है:

  1. माता-पिता का आधार कार्ड
  2. वोटर आईडी इलेक्ट्रिसिटी बिल स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  3. परिवार का आय प्रमाण पत्र
  4. पहचान पत्र पहचान पत्र
  5. बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  6. जाती प्रमाण पत्र
  7. मोबाइल नंबर
  8. बैंक खाता (बालिका का )
  9. पासपोर्ट साइज फोटो बच्ची एवम माता पिता की

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

अपने घर पर बैठकर ऑनलाइन माध्यम से Kanya Sumangala Yojana के लिए आवेदन किया जा सकता है। सभी योग्य बालिकाएं नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे।

  • Step 1: सर्वप्रथम कन्या सुमंगला योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
  • Step 2: बाई और शीघ्र संपर्क में नीचे की ओर नागरिक सेवा पोर्टल पर क्लिक करें
  • Step 3 : अब आपको “I Agree” ऑप्शन पर टिक लगाकर “Continue” में क्लिक करना होगा.
  • Step 4 :इसके पश्चात अब आप अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।
  • Step 5 :इसके पश्चात मोबाइल पर पासवर्ड, लॉगिन आईडी आदि प्राप्त होंगे जो यहां पर भरकर लॉगिन कर लें।
  • Step 6 :अब आपका ऑनलाइन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिससे संपूर्ण रूप से भर दें और सबमिट कर दें।
  • Step 7 :इसके पश्चात आपको अपने आधार विवरण को अपडेट करना होगा जिसके लिए क्लिक करें।
  • Step 8 :इसके पश्चात बेटी की मां का आधार नंबर देने के बाद वेरीफाई विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step 9 :अब लाभार्थी बालिकाओं को इस पोर्टल पर जोड़ें जिसमें सबसे पहले प्रथम बालिका को एवं उसके बाद द्वितीय बालिका को जोड़ें।
  • Step 10 :संपूर्ण जानकारी भरने के बाद अप्लाई बटन पर क्लिक करें।
  • Step 11 :इसके पश्चात अब आपको कन्या सुमंगला योजना का स्टेटस देखने पर संपूर्ण किस्त के अनुसार जानकारी मिलती जाएगी।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना के आवेदान करने के लिए यहाँ क्लिक करे – Click Here

Leave a comment