UP Roadways Conductor Bharti 2026: यूपी रोडवेस में 450 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें डायरेक्ट आवेदन

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2026 के तहत 450+ पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम UPSRTC की ओर से यह भर्ती जिला स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिससे अलग-अलग जिलों के उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र में नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

इस भर्ती में खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया को आसान रखा गया है और 12वीं पास उम्मीदवार भी इसमें आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर बन गई है जो सरकारी क्षेत्र में स्थिर नौकरी चाहते है।

UP Roadways Conductor Bharti 2026

UPSRTC द्वारा जारी इस भर्ती में कंडक्टर के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती जिला-वाइज आयोजित हो रही है, जिसमें अलग-अलग जिलों के लिए अलग पदों की संख्या निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, जिससे उम्मीदवार घर बैठे ही आवेदन कर सकते है। भर्ती का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बस सेवाओं को मजबूत बनाना और युवाओं को रोजगार देना है।

UP Roadways Bharti 2026 Important Details

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और अलग-अलग जिलों के अनुसार अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अधिकतर जिलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 और कुछ जिलों के लिए 17 मार्च 2026 रखी गई है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले के अनुसार अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर पूरा कर लें ताकि किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके।

यूपी रोडवेस भर्ती 2026 के लिए योग्यताएं

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
  • CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • स्थानीय क्षेत्र की जानकारी होना फायदेमंद रहेगा।

यूपी रोडवेस कंडक्टर भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यूपी रोडवेस कंडक्टर भर्ती के लिए सैलरी

यूपी रोडवेज कंडक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹14,411 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे जिससे कुल आय और बेहतर हो जाती है।

यूपी रोडवेस कंडक्टर भर्ती की चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के तहत पहले मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, इसके बाद मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे।

यूपी रोडवेस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन देखे
  • Apply Online बटन लिंक पर क्लिक करे
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही तरीके से भरे
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करे
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लें।

यूपी रोडवेस भर्ती 2026 क्यों है खास

UP Roadways Conductor Bharti 2026 उन उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है जो 12वीं पास के बाद सरकारी नौकरी की तलाश मे है। कम योग्यता में नौकरी, आसान चयन प्रक्रिया और अपने जिले में कार्य करने का अवसर इस भर्ती को और भी खास बनाता है। अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो समय रहते आवेदन करें और अपनी तैयारी शुरू कर दें।

WhatsApp Group Join Now