नहीं मिले ₹1500: ऐसे करे तुरंत चेक Mukhymantri Ladli Behna Yojana 2024

Mukhymantri Ladli Behna Yojana मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक लाभ प्रदान करने के लिए 5 मार्च 2023 को प्रारंभ की गई। Mukhymantri Ladli Behna Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ₹1250 रुपए प्रतिमाह प्रदान करना, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति ठीक हो सके। महिला जिनकी आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है एवं उनके परिवार में कोई भी व्यक्ति आयकर दाता नहीं है वे सभी इसमें सीधे आवेदन कर पाएंगे।

लाडली बहना योजना में अब अगस्त माह में मिलने वाले 1250 रुपए से बड़ाकर 1500 प्रतिमाह कर दिए गए है। मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के द्वारा घोषणा कर दी गई है की अब खाते मै आएंगे सीधे 1500 रूपए। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की नई अपडेट के बारे मैं संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में प्रदान की गई है, इसे पूरा पड़े और आवेदन करे।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में बड़कर मिलेंगे पैसे

मध्य प्रदेश सरकार की हाल ही में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ₹250 की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि महिलाओं के खाते में 1 अगस्त 2024 को ट्रांसफर की जाएगी। एवं महिलाओं को पूर्व के अनुसार राशि प्रदान की जाएगी जो की 1250 रुपए निश्चित हुआ है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के मुख्य लाभ

अब बात करें Mukhymantri Ladli Behna Yojana 2024 में मुख्य रूप से लाभों की तो सरकार का उद्देश्य है कि महिलाओं को मूल रूप से आर्थिक लाभ एवं सामाजिक लाभ दोनों लाभ प्रदान किया जाए जो निम्नलिखित है :

  1. सर्वप्रथम महिलाओं को एक मुश्त राशि प्रदान करना जिससे वे अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सके।
  2. समाज में अच्छा दर्जा दिलाने के लिए महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार करने हेतु धनराशि प्रदान करना।
  3. महिलाओं को प्रतिमाह 1000 से लेकर ₹1500 तक की राशि प्रदान की जाएगी।
  4. इस योजना में प्राप्त होने वाले धन के कारण महिलाएं स्वरोजगार की ओर अग्रसर होकर अपने स्वयं के धन निर्माण की साधन बना पायेंगी।
Mukhymantri Ladli Behna Yojana 2024

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से मजबूत करने एवं समाज में उनकी अच्छी स्थिति बनने के लिए सरकार के द्वारा महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत प्रतिमाह कुल 1250 रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है। Mukhymantri Ladli Behna Yojana अंतर्गत महिलाये जिनकी वार्षिक आय परिवार में 2.5 लाख से कम है एवं अन्य स्रोतों की कमी है उन सभी को सीधे खाते में इस राशि को प्रदान किया जाएगा।

Mukhymantri Ladli Behna Yojana 2024 के आवेदन स्थानीय ग्राम पंचायत के माध्यम से एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करवाए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए इसलिए को पूरा पढ़ें एवं अपना आवेदन करके खाते में अपनी राशि सीधे प्राप्त करे।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए पात्रता क्या है ?

महिलाएं एवं बहिने जो मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2024 का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं उन सभी के पास निम्नलिखित पात्रता होना आवश्यक है:

  1. सर्वप्रथम महिलाएं मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना चाहिए।
  2. इस योजना में महिलाएं जो विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता है भी पात्र होंगे।
  3. महिलाओं की आयु सीमा 1 जनवरी की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 60 वर्ष तक होना आवश्यक है।
  4. महिलाएं जिनके परिवार की वर्षिक आय 2.5 लाख से अधिक है , उन्हे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  5. इस योजना में महिलाओं के परिवार से कोई भी व्यक्ति आय कर दाता नहीं होना चाहिए।
  6. महिलाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही किसी अन्य योजना का लाभ न ले रही हो एवं घर में किसी भी प्रकार का दो पहिया या चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए ट्रैक्टर को छोड़कर

इन सभी पात्रता को रखने वाली महिलाओं के लिए इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा एवं अधिक जानकारी के लिए Mukhymantri Ladli Behna Yojana 2024 के ऑफिशल पोर्टल पर जाए ।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में नए आवेदन कैसे करे ?

महिलाएं जो इस योजना का अभी तक लाभ नहीं ले पाई हैं एवं आवेदन करना चाहते हैं वे महिला नीचे दिए गए चरणों को देखकर इस योजना में आवेदन कर सकती हैं एवं योजना का लाभ ले सकती हैं।

  1. Mukhymantri Ladli Behna Yojana 2024 के आवेदन मुख्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे।
  2. महिलाओं के लिए सर्वप्रथम ऑफिशल पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा एवं आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  3. अब ऑफिशल पोर्टल पर जाएं अब यहां पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” बटन पर क्लिक करें।
  4. अपनी समग्र आईडी डालकर मोबाइल नंबर से ओटीपी प्राप्त करके वेरीफाई करें।
  5. अब अपनी संपूर्ण व्यक्तिगत का जानकारी एवं दस्तावेज की जानकारी इसमेंभ र दें एवं से कर दें।
  6. अब इसका आवेदन पत्र प्रिंट निकालकर अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या वार्ड मेंबर सदस्य की माध्यम से वेरीफाई करवाए ।
  7. जैसे ही आपका आवेदन वेरीफाई हो जाता है इसके पश्चात आपका ऑफिशल पोर्टल की अनंतिम सूची में नाम जारी कर दिया जाएगा इसे चेक करें।
  8. आने वाली महीने की 10 तारीख को आपकी राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन की स्थिति कैसे जाने ?

मध्य प्रदेश सरकार की बहु आयामी Mukhymantri Ladli Behna Yojana 2024 अंतर्गत जिन भी आवेदक द्वारा आवेदन किए गए हैं वह नीचे दिए गए स्टेप्स को देखकर अपने “आवेदन की स्थिति एवं राशि की स्थिति” चेक कर सकते हैं।

  1. सर्वप्रथम मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  2. अब यहां पर “आवेदन एवं आवेदन की स्थिति” बटन पर क्लिक करें।
  3. अब अपने मोबाइल नंबर या पंजीयन क्रमांक को दर्ज करके ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई कर ले।
  4. अब आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति प्रदान की जाएगी इसे आराम से चेक करें एवं जो भी परेशानी आती है उसके अनुसार कार्य करें।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की किस्त कैसे चेक करें?

महिलाएं जिनके द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना हेतु सफलतापूर्वक आवेदन कर दिए गए हैं एवं आवेदन की स्थिति सफल बता रही है वे सभी अपना नाम अनंतिम सूची में प्राप्त कर सकते हैं। इस सूची में उन महिलाओं के नाम आएंगे जिनको राशि प्राप्त होने वाली है नाम प्राप्त देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देखें।

  1. सर्वप्रथम Mukhymantri Ladli Behna Yojana 2024 के ऑफिशल पोर्टल पर जाए।
  2. अब होम पेज पर अनंतिम सूची बटन पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करते समय जो नंबर आपने प्रदान किया था वह नंबर डालें एवं OTP से सत्यापन करें।
  4. अब आपको लिस्ट प्राप्त हो जाएगी जिसमें अपना नाम देख ले।

Mukhymantri Ladli Behna Yojana के लिए E KYC कैसे करें?

महिला जिनके आवेदन में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो यह E KYC के संबंध में हो सकती है, E KYC करवाने हेतु इस प्रकार से कार्य करें।

  1. सर्वप्रथम अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करें इसके लिए आप नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर कार्य करवा ले ।
  2. अब अपने नजदीकी बैंक या जिस भी ब्रांच में आपका खाता है वहां पर जाकर अपना पैन कार्ड एवं मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवा ले।
  3. इस प्रकार से आप अपनी संपूर्ण ई केवाईसी करवा पाएंगे एवं राशि प्राप्त कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में कितनी राशि मिलेगी ?

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा Mukhymantri Ladli Behna Yojana मार्च 2023 में प्रारंभ की गई थी तब उसमें महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह प्रदान किया जा रहे थे, जिसकी राशि अभी वर्तमान में बढ़कर 1 अगस्त को 250 रुपए अतिरिक्त लाभ के साथ 1250 रुपए प्रतिमाह प्रदान किया जाएंगे। यह लाभ नए एवं पुराने दोनों आवेदनों को प्रदान किया जाएगा।

Mukhymantri Ladli Behna Yojana हेतु दस्तावेज

महिला जो मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत आवेदन करना चाहती हैं उन सभी के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है, अन्यथा की स्थिति में उन्हे लाभ नहीं दिया जाएगा।

  1. सर्वप्रथम महिलाएं अपना मोबाइल नंबर एवं समग्र आईडी की EKYC संपूर्ण करवा ले ।
  2. अब अपने बैंक जाकर बैंक में आधार कार्ड लिंक करवा कर बैंक खाते की NPCI एक्टिव करवा ले ।
  3. इसके पश्चात अब Mukhymantri Ladli Behna Yojana 2024 में आवेदन करें।
  4. आवेदन करते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है,
  5. आधार कार्ड
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. मोबाइल नंबर
  8. ईमेल आईडी
  9. बैंक खाता विवरण
  10. सामग्र आईडी
  11. राशन कार्ड

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में चयन कैसे होगा ?

महिलाएं जो भी Mukhymantri Ladli Behna Yojana हेतु अपनी पत्रताएं रखती हैं एवं जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है एवं घर में कोई भी आयकर दाता नहीं है उन सभी का चयन ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की पश्चात ग्राम पंचायत या वार्ड मेंबर की वेरिफिकेशन के पश्चात ही किया जाएगा। महिलाएं सर्वप्रथम आवेदन करें एवं उसके पश्चात अपने नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय जैसे ग्राम पंचायत या वार्ड परिषद में वेरीफिकेशन करवाए । इसके आधार पर महिलाओं का चयन निर्धारित किया जाएगा।

अफिशल पोर्टल पर अनलाइन आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करे : Click Here

Frequently Asked Questions

Mukhymantri Ladli Behna Yojana का पैसा नहीं आया तो क्या करें?

इस स्थिति में इस योजना के हेल्पलाइन नंबर – 0755-2700800 पर संपर्क कर सकते हैं और जानकारी जान सकते हैं

Mukhymantri Ladli Behna Yojana का तीसरा चरण कब चालू होगा?

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का तीसरा चरण 4 जून के बाद चालू होगा