Up Roadways Bharti 2025: महिलाओ के लिए सरकारी नौकरी का अवसर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Up Roadways Bharti 2025: उत्तर प्रदेश की महिलाओं को सशक्त और शिक्षित करने के बाद अब राज्य सरकार के माध्यम, से नौकरी प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं को नई नौकरियों के लिए योग्य बनाने हेतु सरकार लगातार मदद करती आ रही है इसी के तहत राज्य सरकार के द्वारा परिवहन विभाग में केवल महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का अवसर दिया जा रहा है।

इच्छुक उम्मीदवारों की जानकारी हेतु बता दें कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के द्वारा हाल ही में महिला कंडक्टर की नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से महिला उम्मीदवारों को 3000 से अधिक पदों पर परिवहन निगम में नियुक्त किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए इच्छुक महिलाएं रोजगार मेला के माध्यम से 15 जुलाई से 25 जुलाई 2025 तक नौकरी प्राप्त कर सकती हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम भर्ती से किसी भी प्रकार की संबंधित जानकारी पाना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

Up Roadways Bharti 2025

उत्तर प्रदेश राज्य की महिलाएं जो परिवहन निगम में नौकरी का सपना देख रही हैं तो आपके लिए बंपर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से प्रारंभ कर दी जाएगी। महिलाओ की जानकारी के लिए बता दें की 1800 महिला कंडक्टर के रिक्त पद पर पहली भर्ती की जाएगी इसके पश्चात 3200 पदों पर दूसरे चरण में नई भर्ती की घोषणा होगी।

यूपी रोडवेज भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

आवेदन पत्र जमा करने से पहले महिलाओं के पास निम्न योग्यता होना अत्यंत आवश्यक है।

  1. किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से कक्षा 12वीं पास
  2. इसके अलावा CCC सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
  3. NCC, NSS और स्काइप गाइड के अभ्यर्थियों को आरक्षण मिलेगा।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार में 10वीं पास हेतु नौकरी

यूपी रोडवेज भर्ती हेतु आयु सीमा

उत्तर प्रदेश रोडवेज भर्ती 2025 के लिए इच्छुक महिलाएं जो एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना चाहती हैं तो आवेदन करने से पहले कम से कम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम उम्र की बात करें तो यह 40 वर्ष निर्धारित की जा चुकी है। एवं अधिक जानकारी के लिए संबंधित शहरों में आयोजित रोजगार मेले से जानकारी लें।

यूपी रोडवेज भर्ती की चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इस भर्ती में यदि महिलाएं चयनित होना चाहती हैं तो सर्वप्रथम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती में सभी महिलाओं हेतु लिखित परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है। इस भर्ती के लिए रोजगार मेले में उपस्थित होना आवश्यक है। रोजगार मेला एवं संबंधित शहर की जानकारी नीचे दी गई है।

जगहतारीख
गाजियाबाद, अयोध्या, वाराणसी, अलीगढ़ और बरेली18/07/2025
मेरठ, इटावा, देवीपाटन, आजमगढ़ और हरदोई22/07/2025

नोएडा, लखनऊ, गोरखपुर, झांसी, सहारनपुर, कानपुर, चित्रकूटधाम, आगरा, मुरादाबाद, बांदा और प्रयागराज25/07/2025

यूपी रोडवेज भर्ती के लिए आवेदन कैसें करें?

सभी अभ्यर्थी निम्न चरणों का पालन करें और इस भर्ती में शामिल हो।

  1. सबसे पहले संबंधित शहर की रोजगार मेले में पहुंचे
  2. इसके बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कार्यालय में जाएं
  3. इसके बाद उम्मीदवार स्वयं का साक्षात्कार पूर्ण करें
  4. अब आवेदन पत्र प्राप्त करें
  5. आवेदन पत्र में व्यक्तिगत जानकारी भरें
  6. आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ जोड़ें
  7. अब आवेदन फार्म संबंधित कार्यालय में जमा करें
Telegram WhatsApp